ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: बिहार में दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान चार लड़कों की डूबने से मौत; मृतकों में दो सगे भाई

Bihar News: सारण जिले के गड़खा में पोखर में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों समेत चार किशोरों की डूबकर मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फुर्सतपुर चंवर स्थित पोखर में स्नान के दौरान चार किशोर, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल थे, डूबकर मौत के शिकार हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब गांव के कुछ लड़के पोखर में नहाने गए थे। 


स्नान करते समय चार किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। जब तक उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान मकिनपुर पंचायत के मरीचा ठिकहा गांव निवासी दरोगा सिंह का 14 वर्षीय आशीष कुमार, मंशी लाल सिंह का 11 वर्षीय मुन्ना कुमार एवं मैनेजर सिंह के दो पुत्र 11 वर्षीय अंकुश कुमार और 13 वर्षीय कृष्णा उर्फ करिमन कुमार शामिल हैं।


घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार और अंचल अधिकारी नीली यादव पुलिस बल एवं गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को पोखर से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। 


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और चंवर का इलाका मातम में डूबा हुआ है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। समाचार प्रेषण तक शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता