ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

एकमा में युवा चेतना ने बांटे कूलर, रोहित कुमार सिंह ने कहा- अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

Rohit Kumar Singh: छपरा के एकमा प्रखंड के विनोद गांव में युवा चेतना संगठन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कूलर वितरण किया गया। कार्यक्रम में रोहित कुमार सिंह ने अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने और सामाजिक विकास पर जोर दिया।

Rohit Kumar Singh
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rohit Kumar Singh: युवा चेतना के तत्वावधान में छपरा जिला के एकमा प्रखंड स्थित विनोद गाँव में भीषण गर्मी के प्रभाव को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच कूलर वितरण किया गया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पचासी वर्षीय वृद्ध नेत्रहीन महिला को कूलर देकर सेवा कार्य प्रारंभ किया।


रोहित कुमार सिंह का उद्बोधन

रोहित कुमार सिंह ने कहा, "जीवन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। गरीब, शोषित, पीड़ित, दलित, वंचित, वनवासी, आदिवासी और समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बाईस वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।"


भाई-भतीजावाद पर प्रहार

श्री रोहित कुमार सिंह ने कहा, "भाई भतीजावाद की राजनीति देश में नहीं चलेगी। देश भर में युवा चेतना नेपोकिड्स के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। यह सूत-पुत्र बनाम राजपुत्रों की लड़ाई है। जिन नौजवानों के माता-पिता राजनीति में नहीं हैं, उनके संरक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।"


प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की प्रशंसा

श्री सिंह ने कहा, "देश के प्रधानमंत्री गणनायक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत महातारी की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुई है। वर्ष दो हजार चौदह के बाद देश के आम नौजवानों का भविष्य उज्जवल हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विकास पुरुष हैं और राज्य में उनके नेतृत्व में समाज का हर वर्ग सुरक्षित है।"


लालू परिवार पर निशाना

श्री सिंह ने कहा, "बिहार की बर्बादी के कारण लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार है। बिहार आने वाले कुछ वर्षों में विश्व को पुनः एक नई दिशा दिखाएगा।" इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, बलिंदर सिंह, अरुण गुप्ता, त्रिगुणा सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, संतोष राम, अजय कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र पासवान, हरेंद्र माली, विजय शाह, रामजी पासवान आदि उपस्थित रहे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता