ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

छपरा में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: पहले प्रेमी ने दी जान, अब प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

सारण जिले के अमनौर में प्रेमी की आत्महत्या के एक सप्ताह बाद प्रेमिका ने भी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत प्रेम संबंधों से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
प्रेमी के वियोग में सुसाइड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका पाया गया। शव मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।  मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह पहले उसके प्रेमी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था। जिसके वियोग में प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। मृतका अमनौर थाना क्षेत्र के गोसाखाप निवासी राम पुकार गिरी की 16 वर्षीय पुत्री लवली कुमारी बताई गई है.


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. हालांकि इस मामले में परिवार वाले कुछ भी कहने से परहेज कर रहे थे. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. बताया जा रहा है कि वह किशोरी घर के समीप बगीचे में जाकर रस्सी के सहारे लटककर खुदकुशी की है.


एक सप्ताह पहले प्रेमी ने किया था खुदकुशी.

लवली के आत्महत्या के इस मामले को एक सप्ताह पूर्व अमनौर थाना क्षेत्र के केवाड़ी कला गांव में नीम के पेड़ से लटक कर खुदकुशी करने वाले वीरेंद्र कुमार के हत्या प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है. उस आत्महत्या मामले में किशोरी का नाम सामने आया था और उसके बयान में भी उक्त किशोरी का नाम आया था. बता दें कि बीते 8 जुलाई को अमनौर थाना अंतर्गत केवाड़ी कला गांव में स्थानीय निवासी 20 वर्षीय विरेंद्र कुमार के द्वारा नीम के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया था. उस आत्महत्या मामले में विरेंद्र के परिजनों ने उक्त किशोरी का जिक्र किया था.