ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: छपरा में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Bihar News: छपरा जिले से शनिवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस...

Bihar News: छपरा में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


जानकारी के अनुसार मामला गड़खा थाना क्षेत्र के शिवरहिंया गांव स्थित एक बगीचे का है। शनिवार की सुबह जब कुछ ग्रामीण बगीचे की ओर गए, तो उन्होंने एक युवक का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका देखा। यह दृश्य देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के तेजपूर्वा टोला निवासी साधु साह के 39 वर्षीय पुत्र गुड्डू साह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव शिवरहिंया गांव निवासी रामस्वरूप सिंह की गाछी में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर गड़खा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।


पुलिस ने मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान की और इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के स्वजनों ने आरोप लगाया है कि गुड्डू साह की हत्या की गई है और बाद में मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया।


गड़खा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।