ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा

CHAPRA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का एक प्रतिनिधिमंडल आज सारण जिला के गरखा प्रखंड के नारायणपुर गांव पहुंचकर बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के तैलचित्र पर प

bihar
शहीद को सम्मान
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का एक प्रतिनिधिमंडल आज सारण जिला के गरखा प्रखंड के नारायणपुर गांव पहुंचकर बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। 


वीआईपी के वरिष्ठ नेता नुरुल होदा के नेतृत्व में नारायणपुर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल ने शहीद मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद इमरान रजा एवं अन्य परिजनों से बात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।


इस मौके पर वीआईपी के नेता नुरुल होदा ने कहा कि पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के निर्देश पर आज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शहीद मोहम्मद इम्तियाज के परिजनों से मिला और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि पार्टी शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।


उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है और देश, समाज शहीद इम्तियाज की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को इम्तियाज की शहादत पर गर्व है। ऐसे पराक्रमी वीर सैनिक देश सेवा के लिए सदैव युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे। वीआईपी के प्रतिनिधिमंडल में नुरुल होदा के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, इफ्तखार अहमद और नीतीश द्विवेदी भी शामिल थे। सभी ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की तारीफ की।

टैग्स