ब्रेकिंग
रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦EOU Raid Bihar : धनकुबेर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में पटना समेत पांच ठिकानों पर एक साथ रेड....✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव के दिन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में किसका दामन साफ, कौन है करोड़पति? आधे उम्मीदवारों पर केस, एक के पास 72 करोड़ की संपत्ति

छपरा में दर्दनाक रेल हादसा, स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

Bihar News: छपरा जिले के कोपा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर..

छपरा में दर्दनाक रेल हादसा, स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: छपरा जिले के कोपा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि स्टेशन पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए सहम गए। घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और हर तरफ चीख-पुकार का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक प्लेटफॉर्म के किनारे गंभीर हालत में पड़ा तड़प रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे कर्मियों और पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते भर युवक दर्द से कराहता रहा। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया।


सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत बेहद नाजुक बताई। डॉक्टरों के अनुसार युवक को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत पटना रेफर कर दिया गया।


घायल युवक के पास से मिले कॉलेज आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर पंचायत अंतर्गत दनदाहपुर निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बेटे की हालत देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक हादसे का शिकार कैसे हुआ। कुछ लोग इसे हादसा बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि युवक ट्रेन आने के दौरान ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।


पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। स्टेशन पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।