ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

छात्रा की संदिग्ध मौत पर बवाल, सांसद ने सम्राट चौधरी से की CID जांच की मांग

छपरा में छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद मामला गरमाया। सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने गृह मंत्री से बात कर CID जांच की मांग की। सांसद ने कहा कि CID जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा।

बिहार न्यूज
पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: छपरा में एक छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। डेरनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने गंभीर चिंता जताई है।


सांसद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस मामले में अलग-अलग पक्षों के बयान सामने आ रहे हैं। ग्रामीण, परिजन और पुलिस—तीनों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं, जिससे घटना को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए उन्होंने सम्राट चौधरी (गृह मंत्री) से फोन पर बात कर मामले की जांच सीआईडी से कराने की मांग की है।


सांसद ने कहा कि CID जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और “दूध का दूध, पानी का पानी” हो जाएगा। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर हाल में उनके साथ खड़े हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


सांसद राजीव प्रताप रूडी ने वीडियो जारी कर बताया कि 11  मार्च को हमारे सांसद कंट्रोल रूम में समाचार प्राप्त हुआ कि एक लड़की की मौत हो गयी है और कुछ आरोप लगाये गये। मैंने तुरंत एसपी से बात किया पौने पांच में पुलिस पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने अपना अनुसंधान कर अपना प्रतिवेदन दिया। लेकिन लोगों का दावा है कि यह आपराधिक मामला है, लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। 


लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हमने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से बात की और इस संबंध में पत्र लिखा है। इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की मांग की है। इस पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सहमति दे दी है। अब इस मामले की जांच सीआईडी से हो जिसके बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।