ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

छपरा में बढ़ा सियार का आतंक, एक साथ 10 सियारों ने बुजुर्ग पर हमला कर अंगूठा काटा

छपरा के अनवल गांव में सियारों का आतंक, सियारों के झुंड ने एक बुजुर्ग पर हमला कर अंगूठा काटा। इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग से सियार पकड़ने की मांग कर रहे ग्रामीण।

बिहार
इलाके में दहशत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव में सियारों का आतंक देखने को मिला। देर शाम करीब 6 बजे सियारों के झुंड ने गांव के एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उनके अंगूठे को काटकर घायल कर दिया। घायल की पहचान झगड़ू यादव (पिता- स्व. फुलेना यादव) के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घायल झगड़ू यादव ने बताया कि सियारों की संख्या करीब 10 थी। सियारों का झूंडे भोजन की तलाश में गांव में आया था। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ये सियार आए दिन बकरी और मुर्गी जैसे पालतू जानवरों को लगातार अपना शिकार बना रहा था। लगातार हो रहे सियारों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 


लोगों ने वन विभाग से इन सियारों को पकड़ने की गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात होगी की वन विभाग की टीम सियारों को कब तक पकड़ पाती है। घायल झगड़ू यादव भी इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं। अब तो घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। जब इस बात की खबर ग्रामीणों को हुई तो गांव के लोग भी काफी दहशत में हैं और वन विभाग से सियारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।  

छपरा से पवन सिंह की रिपोर्ट