ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

छपरा: सरयू नदी में नाव पलटने से 19 लोग डूबे, नदी से निकाले गये 10 लोग, 2 का शव बरामद, 7 अभी भी लापता

CHAPRA: छपरा से बड़ी खबर आ रही है जहां सरयू नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गयी है। 2 शव को बरामद किया गया है वही 7 लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना मांझी के मटियार के

छपरा: सरयू नदी में नाव पलटने से 19 लोग डूबे, नदी से निकाले गये 10 लोग, 2 का शव बरामद, 7 अभी भी लापता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा से बड़ी खबर आ रही है जहां सरयू नदी में नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गयी है। 2 शव को बरामद किया गया है वही 7 लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना मांझी के मटियार के पास हुई है। स्थानीय ग्रामीण लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। अंधेरा रहने के कारण लोगों को खोज पाना मुश्किल हो रहा है। 


बताया जाता है कि नाव पर सवार सभी लोग मजदूर हैं जो दियारा में खेती करते हैं। दियारा में खेती करने के बाद ये सभी नाव पर सवार होकर अपने-अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी अचानक नाव सरयू नदी में पलट गयी। मौके से 2 शव को बरामद किया गया है जबकि 7 लोग अभी भी लापता है। नाव पर कुल 19 लोग सवार थे। जिनमें 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता 7 लोगों का पता लगाने में जिला प्रशासन की टीम जुटी है।


मौके पर पहुंचे डीएम अमर समीर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाव पर सवार सभी मजदूर हैं जो प्रतिदिन सुबह में दियारा क्षेत्र में सब्जी की खेती करने जाते है और शाम में घर वापस लौटते है। दियारा से घर लौटने के क्रम में नदी में नाव हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि नाव पर कुल 19 लोग सवार थे जिसमे 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि दो लोगों का शव बरामद हुआ है। वही 7 लोग अभी भी लापता है। जिनकी तलाश जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों की मदद से तलाश में जुटी है। 


छपरा: सरयू नदी में नाव पलटने से 19 लोग डूबे, नदी से निकाले गये 10 लोग, 2 का शव बरामद, 7 अभी भी लापताछपरा: सरयू नदी में नाव पलटने से 19 लोग डूबे, नदी से निकाले गये 10 लोग, 2 का शव बरामद, 7 अभी भी लापताछपरा: सरयू नदी में नाव पलटने से 19 लोग डूबे, नदी से निकाले गये 10 लोग, 2 का शव बरामद, 7 अभी भी लापता

छपरा: सरयू नदी में नाव पलटने से 19 लोग डूबे, नदी से निकाले गये 10 लोग, 2 का शव बरामद, 7 अभी भी लापता


टैग्स