ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

छपरा से बड़ी खबर, फोर व्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक ही गांव के 3 युवकों की मौत

CHAPRA: छपरा से बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी है। घटना रेवाघाट सोनपुर मुख्य बांध की है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर म

छपरा से बड़ी खबर, फोर व्हीलर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक ही गांव के 3 युवकों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा से बड़ी खबर आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी है। घटना रेवाघाट सोनपुर मुख्य बांध की है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


मृतकों की पहचान बलिगाव पंचायत के लतरहिया गांव निवासी राम सहनी के 28 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार, स्व.परमेश्वर सहनी के 32 वर्षीय पुत्र सूरज सहनी और अशोक महतो के 25 वर्षीय पुत्र रवि पटेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक अपाची बाइक से बालिगाव से घर की ओर लौट रहे थे तभी बहलौलपुर बांध के पास अज्ञात फोर व्हीलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सहित तीनों युवक बांध सड़क से सौ फीट नीचे गिर गये। 


मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उपेंद्र सहनी और रवि पटेल को प्राथमिक इलाज के बाद हाजीपुर भेजा वही सूरज सहनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा ले जाया गया। तीनों युवकों के अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गयी। अस्पताल के डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गयी। इधर घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी तीनों बाइक सवार युवक सड़क किनारे सौ फीट गड्ढे में जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो गये। वही बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस घटना के बाद चार पहिया वाहन का चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।