ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

Chapra : बहाल हुई इंटरनेट सेवा, पुलिस की टीम अभी कर रही कैम्प

SARAN : बिहार के छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में हुए संघर्ष के बाद स्थिति पहले से कुछ सुधरी है। जिसके बाद अब जिले के डीएम ने बिहार गृह विभाग को प

Chapra : बहाल हुई इंटरनेट सेवा, पुलिस की टीम अभी कर रही  कैम्प
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN  : बिहार के छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में हुए संघर्ष के बाद स्थिति पहले से कुछ सुधरी है।  जिसके बाद अब  जिले के डीएम ने बिहार गृह विभाग को पत्र लिखकर पूरी तरह से इंटरनेट सुविधा बहाल करने का आग्रह किया है। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। अब छपरा में इंटरनेट सुविधा बहाल कर दी गई है। यह फैसला क्षेत्र में स्थिति पर काबू कर इलाके में शांति होने के बाद लिया गया है। 


दरअसल, छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में बीते 2 फरवरी को मुखिया पति विजयी यादव पर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद मुखिया समर्थकों ने तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई पोल्ट्री फार्म में की। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। मुखिया समर्थकों ने इस कदर पिटाई की थी कि आरोपियों में से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो युवक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था और इलाके में इंटरनेट सुविधा बंद कर दी गई थी। 


छपरा डीएम ने आदेश जारी करते हुए एहतियातन सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर, वाट्स एप आदि साइट्स पर बैन लगाया था। सोशल मीडिया पर बैन लगाने का आदेश बिहार के गृह विभाग ने ही जारी किया था। सबसे पहले जिले में आज 8 फरवरी की रात 11 बजे तक रोक था। इसके बाद इंटरनेट सुविधा 10 तारीख तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद अब इलाके में इंटरनेट बहाल करवा दी गई है। इतना ही नहीं इस पुरे इलाके में अभी भी पुलिस कैम्प कर रही है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है। 


आपको बताते चलें कि, घटना के तीन दिनों के बाद 5 फरवरी को उस समय बवाल मच गया, जब मृतकों के परिजनों ने मुखिया और उसके गांव में पहुंचकर घरों में आग लगानी शुरू कर दी। इस दौरान कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया। यहां तकर ट्रैक्टर और ट्रक सहित कई सामान को जलाकर राख कर दिया गया। इस घटना के बाद से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी, जिसे देखते हुए धारा 144 लागू कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और फोर्स के जवान तैनात किए गए।