ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार : सड़क से उठाकर लड़की को ले गए बदमाश, एकसाथ कई लोगों ने किया गंदा काम

SARAN : बिहार में अपराधियों के अंदर प्रसाशन का डर कम होता नजर आ रहा है। इसका असर है कि आये दिन बदमाश और गुंडे किस्म के लोग अपने काले कारनामों को खुले आम अंजाम दे रहे हैं। इसका एक औ

बिहार : सड़क से उठाकर लड़की को ले गए बदमाश, एकसाथ कई लोगों ने किया गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों के अंदर प्रसाशन का डर कम होता नजर आ रहा है। इसका असर है कि आये दिन बदमाश और गुंडे किस्म के लोग अपने काले कारनामों को खुले आम अंजाम दे रहे हैं। इसका एक और प्रमाण अब बिहार के छपरा से देखने को मिला है। यहां एक किशोरी को रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया है। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के छपरा से एक दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आई है। जहां नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। दो हैवानों ने नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक से किशोरी को अगवा कर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जिससे उसकी स्वास्थ्य बेहद खराब हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घरवालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बताया जा रहा है कि, अत्यधिक रक्त स्राव के कारण किशोरी की स्थिति गंभीर है। पीड़िता के स्वजन को बताया कि, गया किशोरी किसी काम से महमूद चौक के समीप गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पीड़िता ने इस मामले में नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की है। उसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।


इधर, पीड़िता के स्वजन आरोपी की खोजबीन में जुटे थे। स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर कर रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।