ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार से बड़ी खबर: एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी तीनों की तबीयत

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। रविवार की रात खाना खाने के बाद तीनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी, ज

बिहार से बड़ी खबर: एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, खाना खाने के बाद बिगड़ी तीनों की तबीयत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। रविवार की रात खाना खाने के बाद तीनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।


जानकारी के मुताबिक, भेल्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के कोरिया गांव में रविवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद एकाएक तीनों बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने तीनों को भेलडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बच्चों की हालत और खराब होने लगी। बच्चों के हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने तीनों को सदर अस्पताल ले जाने को कहा।


डॉक्टर के कहने पर परिजन तीनों बच्चों को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और थोड़ी देर में ही दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद छपरा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बच्चे को पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीनों की मौत कैसे हुई यह एक बड़ी पहेली बनी हुई है। 


फिलहाल खाना का सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उधर, तीन बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों की मौत कैसे हुई इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।