ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: सरयू नदी में डूबने से दो लड़कों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां सरयू नदी में स्नान करने के दौरान दो किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मि

बिहार: सरयू नदी में डूबने से दो लड़कों की दर्दनाक मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां सरयू नदी में स्नान करने के दौरान दो किशोर की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर दिया है। घटना रिविलगंज थाना क्षेत्र के दीलिया रहीमपुर गांव की है।


मृतकों की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा ओझा टोली निवासी अरविंद कुमार का 14 वर्षीय बेटे मंगलम कुमार और प्रमोद कुमार राम के 14 साल के बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगललम और चंदन स्नान करने के लिए सरयू नदी गए थे और गहराई का अंदाजा नहीं मिलने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए। इस घटना के बाद घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बरामद कर लिया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक लड़कों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।