ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: चेकपोस्ट पर तैनात बिहार पुलिस के SI की अचानक मौत, ब्रेन हेमरेज से गई जान

Bihar News: छपरा में एनएच 19 पर तैनात बिहार पुलिस के 53 वर्षीय SI राणा प्रताप मंडल की अचानक मौत हो गई। उन्हें सिर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें मृत घोषित किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत से हड़कंप मच गया है। वह एनएच 19 पर स्थित हराजी मोड़ SST चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हेल्थ चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


दरअसल, छपरा के अवतार नगर थाना में पदस्थापित 53 वर्षीय एसआई राणा प्रताप मंडल, जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर स्थित हराजी मोड़ SST चेकपोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे, अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। सुबह लगभग 03:45 बजे उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सूचित किया कि उनके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है।


इसके उपरांत वे शौचालय की ओर गए, जहां वे अचानक बेहोश होकर गिर गये। पुलिस टीम द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया डॉक्टरों द्वारा बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है। 


घटना स्थल पर मृतक के नाक एवं कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन सहरसा से छपरा के लिए रवाना हो गए हैं। राणा प्रताप मंडल के असामयिक निधन पर जिले के पुलिस महकमे ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता