ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पटना-छपरा फोरलेन पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, समीक्षा बैठक में डीएम ने लिया फैसला

CHAPRA : पटना-छपरा फोरलेन पर भारी वाहनों के परिचान पर रोक लगा दिया गया है। इस रूट से गुजरनेवाले सभी भारी वाहन एनएच 85 से होकर जाएंगे। सारण डीएम राजेश मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक

बिहार : पटना-छपरा फोरलेन पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, समीक्षा बैठक में डीएम ने लिया फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : पटना-छपरा फोरलेन पर भारी वाहनों के परिचान पर रोक लगा दिया गया है। इस रूट से गुजरनेवाले सभी भारी वाहन एनएच 85 से होकर जाएंगे। सारण डीएम राजेश मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। एनजीटी के निर्देश के बाद सारण डीएम ने पटना-छपरा फोरलेन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।


पटना-छपरा फोरलेन पर फिलहाल भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। पटना से सीवान और सीवान से पटना की तरफ जानेवाली गाड़ियां गरखा, सोनहो, दरियापुर, परसा, शीतलपुर होकर पटना और सीवान जा सकेंगी। निर्माण एजेंसी को रूट से संबंधित बोर्ड जगह जगह लगाने का निर्देश दिया गया है। ताकि वाहनों के परिचालन में कोई परेशानी न हो।


डीएम राजेश मीणा ने निर्माणाधीन पटना-छपरा फोरलेन के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है ताकि फोरलेन के निर्माण में कोई परेशानी न हो और काम से समय से पूरा किया जा सके। जून 2022 तक पटना-छपरा फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।


समीक्षा बैठक में सारण डीएम कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित जो मामले लंबित हैं उन्हें जल्द से जल्द निपटाने का निर्देश दिया है। डीएम ने कैंप लगाकर लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया। बैठक में संबंधित विभागों के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।

टैग्स