ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: PMCH से भागे रेप के आरोपी ने खुद किया सरेंडर, बिहार पुलिस की असफलता में जुड़ा एक और अध्याय

Bihar News: बिहार पुलिस की एक और असफलता राज्य में चर्चा का विषय बन गई है। रेप का आरोपी जो PMCH से फरार हुआ था, उसने अब खुद ही सरेंडर किया है, पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार इसे ढूंढ रही थी।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना PMCH से बिहार पुलिस की आँखों में धूल झोंककर फरार हुआ रेप का आरोपी धनंजय सिंह को बिहार पुलिस जब पकड़ पाने में कामयाब नहीं रही तो उसने खुद ही सरेंडर कर दिया। छपरा के इस आरोपी को कुछ ही दिन पहले बिहार पुलिस इलाज के लिए PMCH लेकर आई थी।


जहाँ से यह भाग निकला था, बिहार पुलिस ने खूब कोशिश की, छापेमारियां की मगर इस आरोपी को पकड़ नहीं पाई। अंततः पीरबहोर थाने में केस दर्ज कराया गया। आरोपी ने जब देखा कि उसे पकड़ने में बिहार पुलिस फेल है तो उसने खुद ही छपरा में सरेंडर कर दिया, इसकी ईमानदारी की चर्चा इलाके में जोरों पर है।


साथ ही बिहार पुलिस की लापरवाही व असफलता की जो चर्चा राज्य भर में हो रही है, उसके बारे में क्या ही कहा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस आरोपी ने गड़खा थाने में सरेंडर किया है। इसे संभवतः यह डर था कि जल्द ही इसका एनकाउंटर तक किया जा सकता है। पीरबहोर के थानेदार अब्दुल हमीद ने धनंजय के आत्मसमर्पण की पुष्टि की।


इधर कई लापरवाह पुलिस वालों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही, सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर कैसे आप लोगों को बेवकूफ बनाकर एक गंभीर कांड में लिप्त आरोपित भाग निकला.. बता दें कि इस आरोपी को रेप के जुर्म में 2 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। तबियत बिगड़ने पर पहले सदर अस्पताल छपरा में इसे भर्ती कराया गया।


वहां सुधार न होने पर PMCH पटना रेफर कर दिया गया। जहाँ से यह देर रात फरार हो गया। इस दौरान वहां आरोपित की अभिरक्षा में एसआई नवीन कुमार, दो चौकीदार एवं एक दफादार की तैनाती थी।