ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: 'मेड इन बिहार' की दुनिया में बनेगी पहचान, छपरा में बने रेल इंजन का विदेशों में होगा निर्यात, रेल मंत्री ने किया ऐलान

Bihar News: छपरा में बने रेल इंजन का जल्द ही विदेशों में निर्यात होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा कि बिहार के मढ़ौरा स्थित रेल कारखाने में तैयार होने वाले इंजन का बहुत जल्द निर्यात शुरू हो जाएगा।

Bihar News
छपरा में बने रेल इंजन का विदेशों में होगा निर्यात
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: पूरी दुनिया में अब मेड इन बिहार की मांग बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में छपरा में बने रेल इंजन का जल्द ही विदेशो में निर्यात होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में कहा कि बिहार के मढ़ौरा स्थित रेल कारखाने में तैयार होने वाले इंजन का बहुत जल्द निर्यात शुरू हो जाएगा। मेड इन बिहार लोकोमोटिव दुनिया में जाने वाला है। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार में सारण के मढौरा में इस फैक्टरी में बने करीब 100 लोकोमोटिव का जल्द निर्यात शुरू होने वाला है। 


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में जिस फैक्टरी की लालू प्रसाद ने सिर्फ घोषणा की थी, काम नहीं किया। 2014 से उस फैक्टरी पर काम चालू किया गया। रेल मंत्रालय के कामकाज पर उच्च सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए वैष्णव ने कहा कि माल और यात्री यातायात दोनों में वृद्धि हुई है। भारत से रेल के डिब्बों का भी विभिन्न देशों को निर्यात किया जा रहा है। वैष्णव ने कहा कि यात्री तथा माल यातायात दोनों में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि रेलवे माल ढुलाई से राजस्व अर्जित करते हुए यात्री किराए में सब्सिडी देता है।


रेल मंत्री ने कहा कि यूरोपीय देशों से ही नहीं बल्कि भारत में ट्रेनों का किराया पड़ोसी देशों के मुकाबले में बेहद कम है। उन्होंने कहा कि प्रति किलोमीटर वास्तविक लागत 1.38 रुपये है, जबकि यात्रियों से 72 पैसे ही लिए जाते हैं। अगर 350 किलोमीटर की यात्रा को देखें, तो भारत में सामान्य श्रेणी का किराया 121 रुपये है। वहीं पाकिस्तान में यह 400 रुपये और श्रीलंका में 413 रुपये है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता