ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Bihar News: "एक बार छपरा को बदल दूं फिर छोड़ दूंगा राजनीति", ब्रह्मपुर में गरजे खेसारी लाल; विरोधियों को भी लताड़ा

Bihar News: छपरा के ब्रह्मपुर में खेसारी लाल यादव ने एनडीए पर तीखा हमला बोला। कहा, 'छपरा बदल दूंगा, फिर राजनीति छोड़ दूंगा'। निरहुआ के बयान पर किया पलटवार..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने शनिवार को छपरा विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खुद को नेता नहीं, बल्कि छपरा का बेटा बताते हुए कहा कि राजनीति उनका व्यवसाय नहीं है। खेसारी ने वादा किया कि एक बार छपरा बदल देंगे, फिर राजनीति से दूर हो जाएंगे।


इस दौरान खेसारी ने कहा, “मैं नेता नहीं, छपरा का बेटा हूं। राजनीति मेरा पेशा नहीं है। मैं छपरा को बदलने आया हूं। एक बार छपरा बदल दूं, फिर राजनीति से दूर हो जाऊंगा।” साथ ही भाजपा के पूर्व सांसद निरहुआ के ‘यादव-मुल्ला’ बयान पर पलटवार करते हुए खेसारी ने कहा, “क्या मुसलमानों को यहां रहने का अधिकार नहीं है? बिहार एकता और भाईचारे की धरती है, जहां धर्म के आधार पर किसी को बांटना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”


इस जनसभा में उन्होंने अपना मशहूर गीत “लालू बिना चालू ई बिहार ना होई” गाकर माहौल को गर्माया, जिससे समर्थकों में जोश भर गया। खेसारी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की और कहा कि राजद की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार मिलेगा, बेटियों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा, “हम सब नून-रोटी खाएंगे, लेकिन जिंदगी संग ही बिताएंगे।”


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खेसारी ने पूछा, “बीस साल पहले गुजरात भी बिहार जैसा था, फिर बिहार में उद्योग क्यों नहीं लगे? आखिर बिहार का क्या कसूर है?” उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने सिर्फ वायदे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले 20 वर्षों में बिहार का विकास केवल भाषणों तक ही सीमित रहा है।


खेसारी ने कहा है कि वे राजनीति में नया चेहरा हैं, लेकिन लोगों का विश्वास जीतकर छपरा को नया मॉडल बनाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया, “हर क्षेत्र में नंबर वन रहा हूं, अब राजनीति में भी नंबर वन साबित होकर दिखाऊंगा।” इस सभा के दौरान जगह-जगह उनका फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। अंत में खेसारी ने कहा, “बिहार की असली तस्वीर तभी बदलेगी जब युवा ईमानदारी से राजनीति में भागीदारी निभाएंगे।”  


रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह