ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

Bihar news: ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल; गंगा स्नान करने जा रहे थे लोग

CHHAPRA: बिहार में लगातार हो रहे सड़क हादसों में हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना छपरा से सामने आई है, जहां गंगा स्नान करने जा रहे ऑटो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि ती

Bihar news: ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल; गंगा स्नान करने जा रहे थे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में लगातार हो रहे सड़क हादसों में हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना छपरा से सामने आई है, जहां गंगा स्नान करने जा रहे ऑटो पर सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना गड़खा-चिरांद मार्ग पर स्थित जानकी नगर की है।


मृतकों की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के मनी सिरीसिया गांव निवासी 18 वर्षीय अनुराग कुमार और बनियापुर की रहने वाली 55 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है जबकि घायलों में सुनील कुमार, मुन्ना कुमार और रिंटू देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग गंगा स्नान करने डोरीगंज के बंगाली बाबा घाट जा रहे थे।


इसी दौरान गड़खा-चिरांद मार्ग पर स्थित जानकी नगर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रैक्टर चालक को तलाश कर रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।