ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार के छपरा में बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर भिड़ गयी दो लड़कियां: जमकर हुई मारपीट, देखिये वीडियो

CHHAPRA: बिहार के छपरा शहर में बीच सड़क पर दो लड़कियों के मारपीट का वायरल वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. शहर के बीचोबीच लडकियां जमकर मारपीट कर रही हैं। चर्चा ये है

बिहार के छपरा में बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क पर भिड़ गयी दो लड़कियां: जमकर हुई मारपीट, देखिये वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHHAPRA: बिहार के छपरा शहर में बीच सड़क पर दो लड़कियों के मारपीट का वायरल वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. शहर के बीचोबीच लडकियां जमकर मारपीट कर रही हैं। चर्चा ये है कि दोनों लडकियों के बीच ये लडाई बॉयफ्रेंड को लेकर हुई थी. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


घटना शुक्रवार की बतायी जा रही है. छपरा शहर में दारोगा राय चौक के पास एक सड़क पर दो लडकियां आपस में भिड़ गयीं. आस-पास के लोग अचानक से मारपीट करने लगी लड़कियों को देखकर हैरान रह गये. लेकिन बीच सड़क पर लड़कियों ने जमकर मारपीट की. दोनों ने एक दूसरे पर जमकर थप्पड़ चलाए. एक-दूसरे का बाल पकड़ कर खींचने की भी होड़ दोनों में लगी रही. बीच सड़क पर हो रही मारपीट से स्थानीय लोग हतप्रभ थे लेकिन चूंकि लडकियों का मामला था इसलिए लोगों ने बीच में हस्तक्षेप नहीं किया।


हालांकि दोनों लड़कियों के साथ एक-एक युवक भी थे. दोनों लड़कियां छपरा शहर के एक कोचिंग संस्थान की छात्रायें बतायी जा रहीं हैं. उनके साथ जो युवक थे वे भी कोचिंग के ही छात्र लग रहे थे. उन्हीं दोनों युवकों ने आपस में लड़ रहीं लडकियों को शांत कराया औऱ मारपीट बंद करायी।


बॉयफ्रेंड के लिए लड़ाई

जहां मारपीट की ये वारदात हुई वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एक कोचिंग संस्थान के पास दो लडकियां विपरीत दिशा से गुजर रही थीं। दोनों एक दूसरे को देखकर रूक गयीं और फिर बहस शुरू हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच बहस में किसी लड़के का नाम भी बार-बार लिया जा रहा था. बहस इतनी बढी कि मारपीट शुरू हो गयी। फिर थप्पड़ और घूंसे चलने शुरू हो गये. दोनों लड़कियां एक दूसरे का बाल पकड़ कर थप्पड़ चलाती रहीं. ये तमाशा देख रहे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। 






टैग्स