ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News : लूट का विरोध करना बैंक स्टाफ को पड़ा भारी, अपराधियों ने मारी गोली

Bihar News :प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे रात 8 बजे भी सरेआम लूट की कोशिश कर रहे हैं, यही नहीं विरोध करने पर गोली भी चला दे रहे.

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News :सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में गंगाजल हाई स्कूल के पास एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। बाइक सवार अपराधियों ने पटना से ड्यूटी कर लौट रहे बैंक कर्मचारी रवि रंजन कुमार पर गोली चला दी। लूट का विरोध करने पर हुए इस हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर तड़पते देखा और तुरंत सोनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। 


42 वर्षीय रवि रंजन कुमार, हाजीपुर के बागमाली के निवासी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पटना में कार्यरत, ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे गंगाजल हाई स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें रोका। रवि ने बताया, "उन्होंने मेरी बाइक, मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश की। जब मैंने विरोध किया, तो एक अपराधी ने पिस्तौल निकालकर मेरे पैर में गोली मार दी। वे सिर्फ मेरा मोबाइल लेकर भाग गए।" गोली लगने से रवि सड़क पर गिर पड़े।  


सूचना मिलते ही सोनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रवि को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल रवि का इलाज हाजीपुर में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  


घटना की खबर मिलते ही सोनपुर SDPO प्रत्युष कुमार हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे और रवि से पूरे मामले की जानकारी ली। सोनपुर थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह लूट का मामला है। हमने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी चल रही है।" पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता