ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक, ग्रामीणों ने NH को किया जाम

CHAPRA : बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना छपरा-पटना मुख्यमार्ग NH 19 पर नयागांव थाना क्षेत्र के सिताबगंज गांव के पास की है। यहां तेज

बिहार : भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक, ग्रामीणों ने NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना छपरा-पटना मुख्यमार्ग NH 19 पर नयागांव थाना क्षेत्र के सिताबगंज गांव के पास की है। यहां तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने एक मां-बेटे समेत तीन लोगों को रौंद डाला। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल लड़के की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।


वहीं मृतक किशोर की मां का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान परमानंदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह और चतुरपुर निवासी त्रिभुवन राम के 10 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला त्रिभुवन राम की पत्नी कलावती देवी है। 


जानकारी के मुताबिक कोईलवर से बालू लोड करने के बाद ट्रैक्टर चालक तेज गति से हाजीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के पास यह हादसा हो गया। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। 


घटना से गुस्साए लोगों ने लगभग पांच घंटों तक एनएच को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए और परिचालन को सामान्य कराया गया।

टैग्स