ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

छपरा में हत्या के बाद शव को फ्लाईओवर के नीचे फेंका, जेल में तैनात सिपाही पर मर्डर का आरोप

घटना के संबंध में मृतक रामू की पत्नी ने बताया कि मंडल कारा में तैनात सिपाही शिव शंकर बीती रात एक दावत में उसके पति को अपने साथ ले गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के श्यामचक फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। मृतक की पहचान छत्रधारी बाजार, राणा प्रताप नगर निवासी 38 वर्षीय रामू के रूप में हुई है, जो मंडल कारा के पास किराना का दुकान चलाता था। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव के पास श्यामचक रेलवे फ्लाईओवर की है। जहां हत्या के बाद शव को फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया गया। 


घटना के संबंध में मृतक रामू की पत्नी ने बताया कि मंडल कारा में तैनात सिपाही शिव शंकर पति को बीती रात एक दावत में ले गया था। लौटते समय यह दुखद घटना घटी। उनके साथ में अभय साह नामक एक और व्यक्ति भी था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और रामू को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस जांच में फ्लाईओवर के नीचे खून के निशान पाए गए, लेकिन बाइक दुर्घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला। रामू की पत्नी ने प्राथमिकी में सिपाही शिव शंकर को नामजद आरोपी बनाया है। उसने बताया कि सिपाही उसके पति की बाइक भी अपने पास रखता था और पूर्व में दोनों के बीच इसको लेकर विवाद हो चुका था। घटना के बाद से शिव शंकर फरार है और उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। इस घटना ने न केवल रामू के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे छपरा शहर में आक्रोश लहर दौड़ गई है। पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है ।।।