ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

Bihar News: बिहार के लापरवाह दारोगा पर गिरी गाज, SSP ने ले लिया बड़ा एक्शन; क्या है आरोप?

Bihar News: सारण के मशरख थाना क्षेत्र में रामजानकी मंदिर में चोरी के मामले में ASI जितेन्द्र चौधरी को सस्पेंड किया गया। SIT गठित, चोरी की गई अष्टधातु मूर्तियां और नकद राशि बरामद करने की जांच जारी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण में मशरख थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक सारण एसपी ग्रामीण एवं एसडीपीओ मढ़ौरा-2 ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शीघ्र उद्भेदन के निर्देश दिए।


मामले की जांच के लिए एसडीपीओ मशरख के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने पीछे का ताला काटकर मंदिर में प्रवेश किया, सीसीटीवी का तार काटा और भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण जी की अष्टधातु की तीन मूर्तियां तथा नकद राशि चोरी कर ली। 


सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्धों की गतिविधि कैद हुई है। डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच जारी है। वहीं गश्ती में लापरवाही बरतने पर ASI जितेन्द्र चौधरी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता