ब्रेकिंग
करंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

Bihar News: बिहार में कटहल का कोआ खाने से दो सगी बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के सारण जिले में कटहल का कोआ खाने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के रामधनाव गांव की है। मां और तीसरी बहन ने भी कोआ खाया था, लेकिन वे सुरक्षित हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामधनाव गांव में कटहल का कोआ खाने से दो मासूम सगी बहनों की मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान राकेश महतो की पुत्री 10 वर्षीय मुस्कान कुमारी और 7 वर्षीय नीशू कुमारी के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गांव में एक व्यापारी कटहल बेचने आया था। मोहल्ले के कई लोगों ने उससे कटहल का कोआ खरीदा, जिनमें मृत बच्चियों की मां सुगंती देवी भी शामिल थीं। सुगंती देवी ने शाम को अपनी तीन बेटियों के साथ कोआ खाया। देर रात मुस्कान और नीशू को पेट दर्द की शिकायत हुई।


स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर प्रारंभिक इलाज किया गया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद शनिवार सुबह परिजनों ने दोनों बच्चियों को इसुआपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर क्लिनिक के डॉक्टरों ने उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अफसोस, सदर अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद एक-एक कर दोनों बहनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता