ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

SARAN: बार-बालाओं के साथ वर्दी में डांस करने वाला दारोगा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

सारण में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान वर्दी में बार-बालाओं संग डांस करने वाले दारोगा नंद किशोर सिंह का वीडियो वायरल, जांच के बाद निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया।

बिहार
मशरक थाने के दारोगा पर एक्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: महावीरी झंडा जुलूस के दौरान आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बार-बालाओं के साथ वर्दी में दारोगा का डांस करते वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद अब कार्रवाई की गयी है। 


मामले की जांच के बाद मशरक थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्य में लापरवाही को लेकर नंदकिशोर सिंह को 3 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। 


पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह, मशरख थाना को महावीरी झंडा जुलूस ड्यूटी हेतु डुमरशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर प्रतिनियुक्त किया गया था। इस दौरान पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह द्वारा मंच पर चढ़कर नर्तकी के साथ नृत्य प्रस्तुत करने से संबंधित वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।


उक्त वायरल वीडियो क्लिप की जाँच अंचल पुलिस निरीक्षक, मशरक एवं अपर थानाध्यक्ष मशरक द्वारा करने पर यह पुष्टि हुई कि पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह, मशरका थाना वर्दी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़कर नर्तकी के साथ नृत्य कर रहे हैं। उनके द्वारा किया गया यह कृत्य पुलिस की छवि धुमिल करने वाली है तथा उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन एवं स्वेच्छाचारिता को परिलक्षित करता है।


इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा-02 से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पु०अ०नि० नंद किशोर सिंह, मशरक थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उक्त बरती गयी लापरवाही के विरूद्ध तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।


सारण पुलिस यह स्पष्ट करती है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, आदेश उल्लंघन अथवा अनुशासनहीनता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बल के प्रत्येक पदाधिकारी से अपेक्षा है कि वे कानून व्यवस्था की रक्षा, आमजन की सुरक्षा तथा पारदर्शी पुलिसिंग के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता