ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

शराब लेकर जा रहे युवक को रिश्वत लेकर छोड़ा, 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

PATNA : जिस पुलिस प्रसाशन पर शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी है, वही पुलिस वाले शराब तस्करों को बढ़ावा दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के दीदारगंज थाने से सामने आया है, जहां पां

शराब लेकर जा रहे युवक को रिश्वत लेकर छोड़ा, 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जिस पुलिस प्रसाशन पर शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी है, वही पुलिस वाले शराब तस्करों को बढ़ावा दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के दीदारगंज थाने से सामने आया है, जहां पांच सिपाहियों ने वर्दी को दागदार कर दिया. सिपाहियों ने 20 बोतल शराब लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ा लेकिन 20 हजार रुपये लेकर फिर उसे छोड़ दिया. 


जानकारी के मुताबिक, कंकड़बाग रोड नंबर एक निवासी फिरोज आलम को पुलिसवालों ने 20 बोतल शराब के साथ पकड़ा. लेकिन दलाल के कहने पर पुलिसवालों ने 20 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया. दीदारगंज थानेदार चेतनानंद झा को सिपाहियों के पैसा लेकर शराब खरीदार को छोड़ने की भनक लग गई. जिसके बाद मामले की जांच की गई. जांच में रुपये के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से सिपाहियों पर आरोप साबित हो गये.


इसके बाद एसएसपी डॉ. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने चेक पोस्ट पर तैनात दीदारगंज थाने के पांच सिपाहियों अमरेंद्र कुमार अमर, विजय पासवान, राजकुमार, लक्ष्मण कुमार और विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही दलाल प्रमोद कुमार, गूगल पे पर पैसा लेने वाले दुकानदारविकास कुमार और शराब खरीदने वाले फिरोज को भी गिरफ्तार किया. सभी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

टैग्स