ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से सामने आई है, जहां संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान भुल्लो निवाशी किशोरी यादव के 19 साल के बेटे कुंदन कुमार के रुप मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JAMUI:  बड़ी खबर जमुई से सामने आई है, जहां संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान भुल्लो निवाशी  किशोरी यादव के 19 साल के बेटे कुंदन कुमार के रुप में की गई है.

मामला सिकन्दरा थाना के सबलबीघा पंचायत के भुल्लों गांव की है. मृतक के परिजनों ने बताया कि कुंदन गुरुवार की अहले सुबह शौचालय के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन काफी देर तक घर लौटकर नहीं आया. 

 कुछ देर बाद जब सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो देखा कि कुंदन का शव एक पेड़ से लटक रहा है. जिसके बाद मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद कोहराम मच गया.  मृतक के परिवार के अनुसार यह युवक बुधवार को ही आसनसोल से काम कर के अपने घर लौटा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता