ब्रेकिंग
गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार

समस्तीपुर और जमुई के बाद अब खगड़िया में डबल मर्डर, डांसरों को प्रोग्राम से उठाकर कर डाली हत्या

KHAGADIYA : बिहार में समस्तीपुर और जमुई के बाद अब खगड़िया में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। यहां गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज बहियार में पुलिस ने गुरुवार की सुब

समस्तीपुर और जमुई के बाद अब खगड़िया में डबल मर्डर, डांसरों को प्रोग्राम से उठाकर कर डाली हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGADIYA : बिहार में समस्तीपुर और जमुई  के बाद अब खगड़िया में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई है। यहां गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज बहियार में पुलिस ने गुरुवार की सुबह दो अज्ञात युवकों का शव बरामद किया। दोनो अज्ञात युवकों के चेहरे पर चाकू से हमला कर हत्या की घटना प्रतीत हो रहा है। यह बाद जंगल की आग की तरह इलाके में फैल गई और घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन की जा रही है। बीती रात समस्तीपुर के रोसरा में दो व्यवसायी भाइयों को अपराधियों ने गोली मार मौत के घाट उतार दिया था।


मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह गोगरी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि मीरगंज बहियार में दो अज्ञात युवक का शव फेंका हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर स्थानीय लोगो से पहचान करायी, लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। हालांकि, शव को देखने से प्रतीत होता है कि ये दोनों डांसर है। एक युवक डांसर का ड्रेस पहना हुआ है और दूसरा युवक का बाल लड़की के सामान  है। लोगो मे चर्चा है कि कही नाच प्रोग्राम से ही दोनो डांसर युवक को उठाकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। 


उधर, मामलों को लेकर गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात युवको के शव की फोटोग्राफी कर पहचान कराने की प्रक्रिया की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। इधर गोगरी एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि दोनों अज्ञात युवकों के शव की शिनाख्त करने की कार्रवाई चल रही है।