ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

JDU MLA बाहुबली अनंत सिंह और यूट्यूबर एल्विश यादव की वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चर्चा यह है कि एल्विश ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

बिहार न्यूज
यूट्यूबर एल्विश यादव से बातचीत!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU)के बाहुबली विधायक अनंत सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बार एक वीडियो को लेकर उनकी चर्चा होने लगी है। दरअसल यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा यह किया जा रहा है कि एल्विश यादव ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनंत सिंह और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत के दौरान एल्विश यादव ने कहा कि जब भी वह बिहार आएंगे, तो अनंत सिंह से जरूर मिलेंगे।


एल्विश यादव ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता भी दिया है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। फर्स्ट बिहार भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 


इससे पहले भी अनंत सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो बिस्तर पर लेटे नजर आए थे और एक पुजारी उन्हें तिलक लगा रहे थे। यूं कहे कि अनंत सिंह का कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। वो कुछ भी कहते हैं पलक झपकते ही वायरल हो जाता है। अब तो उनकी मिमिक्री करने वाले विपुल ठाकुर का भी वीडियो वायरल हो रहा है। 


डिजिटल क्रिएटर विपुल ठाकुर ने पिछले दिनों अनंत सिंह से मुलाकात कर उनके सामने उन्हीं की स्टाइल में डायलॉग बोले। अपनी हू-ब-हू आवाज सुनकर 'छोटे सरकार' के नाम से मशहूर अनंत सिंह भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। वहां मौजूद समर्थकों ने जमकर तालियां बजाईं और इस मजेदार पल का पूरा आनंद लिया। अनंत सिंह के साथ विपुल ठाकुर की खास मुलाकात और मिमिक्री का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसे देखकर लोग विपुल ठाकुर के टैलेंट की जमकर तारीफ की। 


बता दें कि अनंत सिंह इन दिनों पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए है। इस सीट से अनंत सिंह की पार्टी जदयू ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। वह अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार भी कर चुके हैं।


इस मामले को लेकर जदयू के भीतर विवाद की चर्चा हुई थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत सिंह से मुलाकात कर मामले को सुलझाने की कोशिश की थी। अब एल्विश यादव के साथ बातचीत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।