ब्रेकिंग
RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले

पशु तस्करों से साठगांठ पड़ी भारी, थानेदार और दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर केस; पहले हो चुके हैं निलंबित

किशनगंज में पशु तस्करों से कथित साठगांठ कर अवैध वसूली और मवेशियों से लदे ट्रक को छोड़ने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एसपी संतोष कुमार ने तीनों को पहले ही निलंबित कर दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज में पशु तस्करों से कथित साठगांठ कर अवैध वसूली करने और मवेशियों से लदे ट्रक को छोड़ने के मामले में एसपी संतोष कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पाठामारी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार और चालक सिपाही पवन कुमार के खिलाफ ठाकुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पशु तस्करों, लाइनरों और अन्य एंट्री माफियाओं को भी नामजद किया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।



मामला 17 और 18 अगस्त की मध्यरात्रि का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एसपी संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तत्कालीन पाठामारी थानाध्यक्ष और दो अन्य पुलिसकर्मियों ने ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास पशु तस्करों और एंट्री माफियाओं के साथ कथित साठगांठ की थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से पैसे लेकर मवेशियों से लदे एक ट्रक को छोड़ दिया था।



सूचना मिलने के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। जांच में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। मामले की जांच किशनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह से कराई गई। 



जांच प्रतिवेदन में तीनों पुलिसकर्मियों के आचरण को संदिग्ध बताते हुए लापरवाही और कथित भ्रष्ट आचरण में संलिप्तता की बात सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने 22 सितंबर को तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब उनके खिलाफ ठाकुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में पशु तस्करों और अन्य आरोपितों को भी नामजद किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।



एसपी संतोष कुमार ने कहा कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और किसी भी परिस्थिति में उन्हें प्रोत्साहित नहीं करने का निर्देश दिया।



गौरतलब है कि सीमांचल क्षेत्र के किशनगंज जिले से पशुओं की तस्करी की समस्या लंबे समय से चर्चा में रही है। आरोप है कि तस्करी के जरिए पशुओं को पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुंचाया जाता है, जहां उनकी अच्छी कीमत मिलती है। झारखंड के रास्ते भी पशुओं की तस्करी किए जाने की बात सामने आती रही है। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर पशु तस्करों से कथित मिलीभगत और अवैध वसूली के आरोप को गंभीर माना जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता