ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी

समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण

Samastipur viral video: समस्तीपुर में नाबालिग से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले के बाद प्रशासन ने मुख्य आरोपी से जुड़े अतिक्रमण पर कार्रवाई की। सरकारी जमीन पर बनी पक्की संरचना को बुलडोजर से हटाया गया। इससे पहले मामले में गिरफ्तार...

समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण
Ramakant kumar
3 मिनट

Samastipur viral video: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में नाबालिग लड़की से कथित बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपित विकास कुमार शर्मा के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है. प्रशासनिक टीम ने बूढ़ी गंडक बांध के समीप सरकारी जमीन पर बनी पक्की संरचना को बुलडोजर से हटाया. कार्रवाई के दौरान मकान का करीब दो फीट अतिक्रमित हिस्सा भी तोड़ा गया.


प्रशासन के अनुसार, विकास कुमार शर्मा को सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए पहले दो नोटिस दिए गए थे. नोटिस में दी गई समयसीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पक्की संरचना को हटा दिया.


इससे पहले 25 सितंबर को भी प्रशासन ने मामले में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपितों से जुड़े कथित अतिक्रमण पर कार्रवाई की थी. राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और पीडीएस डीलर अवधेश पासवान से जुड़े सड़क किनारे बने अस्थायी कच्चे घरों और झोपड़ीनुमा दुकानों को हटाया गया था.


23 सितंबर को वायरल हुआ था वीडियो

कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में बांध बाइपास सड़क के पास नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो 23 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस की जांच में वीडियो 15 सितंबर का बताया गया. वायरल वीडियो में कुछ युवक लड़की को घेरकर उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे थे.


वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और घटनास्थल की पहचान जगतसिंहपुर गांव के रूप में की. इसके बाद पुलिस ने मामले में विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और पीडीएस डीलर अवधेश पासवान को गिरफ्तार किया.


चारों आरोपित न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की. गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उनके घर और दुकानों के आसपास सरकारी जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण की जांच शुरू की. जांच के बाद पहले राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान से जुड़े अतिक्रमण को हटाया गया और अब विकास कुमार शर्मा के घर के सामने बनी पक्की संरचना पर कार्रवाई की गई है.