ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में सोशल डिस्टेंसिंग की कौन पूछता है, यहां क्वारंटाइन सेंटर में ठुमके लगते हैं, देखिये वीडियो

SAMASTIPUR : बिहार में एक तरफ कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटर से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. जो प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल रही हैं.

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में एक तरफ कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटर से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. जो प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल रही हैं. कहीं क्वारंटाइन सेंटर में मारपीट हो रहे हैं, तो कहीं खाना को लात मारा जा रहा है. समस्तीपुर से तो ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं. जिससे प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है. दरअसल क्वारंटाइन सेंटर में डांस प्रोग्राम के आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.




सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो कई सवालों को खड़ा करता है. मामला समस्तीपुर जिले के  विभूतिपुर प्रखंड के देसरी करख पंचायत का है. जहां मध्य विद्यालय में बने क्वॉरेंटाइन केंद्र के अंदर प्रवासी मजदूरों के मनोरंजन के लिए डांस प्रोग्राम करवाया गया. इस प्रोग्राम का वीडियो प्रखंड क्षेत्र में खूब वायरल हो रहा है, सरकार के द्वारा जहां सभी प्रखंड क्षेत्र को रेड जोन किया गया है, वहीं अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों के लिए पंचायत से लेकर प्रखंड में कई क्वारंटान केंद्र बनाए गए हैं.


क्वारंटाइन सेंटर में बाहरी लोगों के आने जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. समस्तीपुर जिलाधिकारी सभी केंद्र के अंदर रह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए ससमय भोजन के साथ सभी सुविधा और मनोरंजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था. लेकिन शाम ढलते ही यहां तो कुछ और ही हो रहा है. बावजूद सरकारी आदेश के बाद भी उक्त केंद्र के अंदर सरकारी आदेश का पालन नहीं हो रहा है.


ऐसी ही एक वीडियो बिभूतीपुर प्रखंड क्षेत्र के देशरी करर्ख पंचायत के क्वारन्टीन केंद्र मध्य विद्यालय करर्ख का बताया जा रहा है जहां सभी आदेश को ताख पर रखकर सरकारी मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से केंद्र के अंदर बालाओं का डांस कराकर ही लोग मनोरंजन कर रहे हैं. वायरल वीडियो में केंद्र के अंदर भोजपुरी अश्लील गाना और नाच प्रोग्राम होने की बात बतलाया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद समस्तीपुर के एडिशनल कलेक्टर ने बताया कि बाहर से क्वारंटाइन सेंटर में कुछ डांसर बुलाये गए थे. प्रशासनिक टीम इस मामले में कार्रवाई कर रही है. प्रशासन की ओर से किसी को नहीं बुलाया गया था. जो भी व्यक्ति दोषी होंगे, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें