ब्रेकिंग
बंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’बंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्जपटना में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, मां को जिंदा जलाया... वारदात के बाद पुलिस से बोला- ‘मैं भगवान हूं’

जमुई: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उधर महिला आयोग ने भी मामले पर संज्ञान लिया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के जमुई जिले से आ रही है, जहां नाबालिग लड़की से छेड़खानी किये जाने के मामले में पुलिस ने एक्शन  लिया है। पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है। वही अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले पर राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है, और पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जमुई जिले की है, जो 19 सितंबर 2026 की घटना है। जिसमें स्कूली छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने अभद्र व्यवहार किया। नाबालिक छात्र और छात्रा अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में आधा दर्जन मनचलों ने जबरन स्कूटी को रुकवाया और लड़की के साथ बदसलूकी की। छात्रा हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन मनचलों की दरिंदगी नहीं थमी। लोग लड़की के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी करने लगे। 


मनचलों ने घिनौनी हरकत की और वीडियो भी बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। जो खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और छात्र और छात्रा के बयान पर केस दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


वही महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जमुई के जिलाधिकारी से पूरी घटना की जानकारी ली और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम और एसपी ने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।