ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

ट्रेन की चपेट में आने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत, पटरी पर खेल रहे पोते को बचाने के दौरान हुआ हादसा

SAMASTIPUR: समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के नाजिरगंज स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान शं

ट्रेन की चपेट में आने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत, पटरी पर खेल रहे पोते को बचाने के दौरान हुआ हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड के नाजिरगंज स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका की पहचान शंकर साह के 55 वर्षीय पत्नी शांति देवी और गणेश साह के 5 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रुप में हुई। दोनों रिश्ते में दादी-पोता थे। 


मिली जानकारी के अनुसार मृतका का घर गुमटी के पास है। ट्रेन आने की सूचना पर रेलवे गुमटी बंद हो गयी। इसी दौरान मृतका शांति देवी का पोता आदित्य खेलते- खेलते रेलवे ट्रैक पर चला गया। ट्रेन आते देख पोते को बचाने के लिए दादी शांति देवी भी दौड़ पड़ी और इस दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे ट्रेन से कटकर दोनों दादी-पोते की दर्दनाक मौत हो गयी। 


इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों दादी-पोते के शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर पास स्थित मृतका के घर में रखा गया। एक साथ घर के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता