ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ को लेकर मीसा भारती का सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- पूरी तरह फेल हो गई सम्राट सरकारजन्माष्टमी के मेले में अचानक मचा बवाल, मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी; 19 वर्षीय युवक की मौतबाढ़ से बेहाल हुआ बिहार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांगी मदद, एयरफोर्स से राहत पहुंचाने की अपील; विशेष पैकेज की मांगबिहार में बाढ़ से हाहाकार: मुंगेर में अधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे मुख्यालय में रहने का आदेशगंगा का जलस्तर बढ़ने से डाउनस्ट्रीम इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, इन 5 जिलों में हाई अलर्टबिहार में बाढ़ को लेकर मीसा भारती का सरकार पर तीखा हमला, बोलीं- पूरी तरह फेल हो गई सम्राट सरकारजन्माष्टमी के मेले में अचानक मचा बवाल, मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी; 19 वर्षीय युवक की मौतबाढ़ से बेहाल हुआ बिहार: तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से मांगी मदद, एयरफोर्स से राहत पहुंचाने की अपील; विशेष पैकेज की मांगबिहार में बाढ़ से हाहाकार: मुंगेर में अधिकारियों-कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे मुख्यालय में रहने का आदेशगंगा का जलस्तर बढ़ने से डाउनस्ट्रीम इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, इन 5 जिलों में हाई अलर्ट

BIHAR NEWS : आवारा कुत्तों का कहर! नोंच-नोंच कर 10 साल के बच्चे की कर डाली हत्या

BIHAR NEWS : बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन जब तक लोग दौड़कर पहुंचते तब तक आवारा कुत्तों ने बच्ची को कई जगहों पर नोंच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

BIHAR NEWS
बच्ची की मौत
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिहार में आवारा कुत्तों ने 10 साल की एक बच्ची को नोंच-नोंच कर मार डाला है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद अब पुलिस जांच में लगी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा के वार्ड 14 चोचाही गांव में आवारा कुत्तों ने 10 साल की मासूम को काट-काट कर मौत के घाट उतार दिया। मृत बच्ची रेशम कुमारी चोचाही गांव निवासी मनोज यादव की पुत्री बतायी गयी है। परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर के निकट खेल रही थी। उसी दौरान आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंचा और उसने बच्ची पर हमला कर दिया।


वहीं, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब तक लो पहुंचते तब तक कुत्तों ने बच्ची को कई जगहों पर नोंच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व आवारा कुत्तों ने बकरी के कई बच्चों पर भी हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा था। तब लोगों ने बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया था। लेकिन अब इस घटना के बाद से गांव में आवारा कुत्तों से दहशत का माहौल है।