ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

समस्तीपुर में सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार XUV, दो युवक की हुई दर्दनाक मौत

SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य में आए दिन कहीं न कहीं से किसी न किसी की सड़क दुर्घटना में जान चले जाने की खबर निकल कर सामने आती रहती है। इसी क

समस्तीपुर में सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार XUV,  दो युवक की हुई दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में इन दिनों तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य में आए दिन कहीं न कहीं से किसी न किसी की सड़क दुर्घटना में जान चले जाने की खबर निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आई है, उसके मुताबिक समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डोभी पुल के पास एनएच- 122 पर तेज रफ्तार एक्सयूवी कार एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो लोगों की जान चली गई। 


इस घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर के डोभी पुल के पास तेज रफ़्तार से आ रही कार ब्रेक नहीं लगने की वजह से पेड़ में टकरा गई।  यह एक्सयूवी कार बंगरा से मुसरीघरारी की ओर आ रही थी। तभी डोभी पुल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरादपुर निवासी रमेश प्रसाद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार और रघुवीर सिंह के 39 वर्षीय पुत्र कंचन कुमार के रूप में हुई है।


इधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर  मुसरीघरारी  थानाध्यक्ष विशाल कुमार दलबल के घटनास्थल पर पहुचें।  इसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा। इसके बाद इन दोनों युवकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया ।