ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर में शराब कारोबारियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, 4 गिरफ्तार

SAMSTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर शराब पीने या बेचने पर कड़ा सजा का प्रावधान है। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन किसी न किस जगह पर अवैध शराब कारोबार की सूचना मिल

समस्तीपुर में शराब कारोबारियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल, 4 गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागु है। राज्य के अंदर शराब पीने या बेचने पर कड़ा सजा का प्रावधान है। लेकिन, इसके बाबजूद आए दिन किसी न किस जगह पर अवैध शराब कारोबार की सूचना मिलते रहती है और इसपर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रसाशन के तरफ से भी सख्त रवैया अपनाया जाता रहा है। लेकिन, इसी दौरान पुलिस और कारोबारियों के बीच झड़प की ख़बरें भी निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर से जुड़ा हुआ है।  जहां अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को यह सुचना मिली थी की समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र इलाके में कुछ लोगों द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस द्वारा एक टीम तैयार कर इस इलाके में छापेमारी करने की योजना बनायीं गई।  जिसके बाद अब जब आज टीम छापेमारी करने पहुंची तो शराब कारोबारियों द्वारा हमला बोल दिया गया। इस हमले में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गयी। साथ ही साथ कई पुलिसकर्मी इस हमले में घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि, शराब कारोबारियों द्वारा पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की गई है।


इधर, इस घटना को लेकर इस बात की चर्चा भी की जा रही है यहां शराब कारोबारियों द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के द्वारा गोलीबारी की पुष्टि नहीं की गयी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में सघन छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता