ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

समस्तीपुर में नाव हादसा, तीन की डूबने से मौत, 10 लोग लापता

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं.&nbsp

समस्तीपुर में नाव हादसा, तीन की डूबने से मौत, 10 लोग लापता
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. 


घटना खानपुर प्रखंड अन्तर्गत बछौली गांव में बूढ़ी गंडक नदी की है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव के वृद्ध राम प्रवेश यादव की अंत्येष्टि के लिए एक दर्जन से अधिक लोग एक निजी नाव पर शव के साथ सवार होकर नदी के किनारे एक टिला पर दाह संस्कार करने गए थे. हादसा तब हुआ जब लोग दाह संस्कार कर उसी नाव से लौट रहे थे. इसी दौरान नदी की धार में नाव अचानक पलट गई जिसमें तीन लोगों का शव अबतक निकाल लिया गया है. जबकि 10 लोगों की खोज अब भी जारी है.


हालांकि इस दौरान कुछ लोग तैर कर किनारे भी पहुंच गए. हादसा में मरने वालों में बछौली निवासी रामाधार राय का पुत्र चन्द्रबिंद कुमार राय (30), संजय महतो का पुत्र 15 वर्षीय अमन कुमार और अनिल महतो का पुत्र 16 वर्षीय रोहित कुमार शामिल है. इधर हादसा में किसी तरह तैर कर निकलने वाले गांव के ही रामजतन राम और शोभन महतो को इलाज के लिए ले जाया गया है. हादसा के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता