ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर-पत्रकार झड़प पर DM ने लिया संज्ञान, उच्चस्तरीय जांच समिति का किया गठन

सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर और पत्रकार के बीच हुई झड़प का वीडियो वायरल होने के बाद डीएम दीपेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया। घटना की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है।

बिहार न्यूज
घटना को डीएम ने बताया अनुचित और निंदनीय
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा सदर अस्पताल में शनिवार, 12 सितंबर को डॉक्टर एसके आजाद और प्रभात खबर डिजिटल के संवाददाता अभिषेक कुमार के बीच हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने मामले का संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है।


घटना को बताया अनुचित और निंदनीय

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में इस तरह की घटनाएं अनुचित और निंदनीय हैं। घटना की वास्तविक स्थिति और पूरे मामले से जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है।


जांच समिति उपलब्ध तथ्यों, घटना की परिस्थितियों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


अस्पताल प्रबंधन को समन्वय और मर्यादित व्यवहार के निर्देश

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि अस्पताल परिसर में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों, उनके परिजनों और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के साथ मर्यादित व्यवहार बनाए रखने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए।


नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों

जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने मामले से जुड़े सभी पक्षों से संयम और प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहें, इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को जिम्मेदारी और संयम के साथ काम करना चाहिए।


जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता