ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

सहरसा में IDBI बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव, शादी में गये हुए थे पत्नी-बच्चे

सहरसा में IDBI बैंक मैनेजर राकेश रौशन ने अपने किराए के घर में सुसाइड कर लिया। घटना के समय पत्नी और बच्चे शादी में गए थे। सुसाइड की वजह साफ नहीं, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

बिहार
इलाके में सनसनी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब किराये के मकान में रह रहे IDBI के बैंक मैनेजर राकेश रौशन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। वो घर में अकेले थे। पत्नी और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


बताया जाता है कि राकेश रौशन सुबह में उठकर टहलने जाते थे, लेकिन आज जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला। तब आस-पास में रहने वाले लोगों को शक हुआ कि आखिर क्या बात है कि वो आज बाहर नहीं निकले हैं। पड़ोसियों ने उनके परिवार को इस बात की सूचना दी साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। जब मौक पर पुलिस पहुंची तो देखा कि किसी तरह की मुवमेंट कमरे से नहीं आ रही है तब दरवाजे को तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया गया जहां कमरे में वो फांसी से लटके हुए दिखे। 


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना की सूचना पत्नी और बच्चों को दी गयी। इस बात की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राकेश रौशन ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है। 


पुलिस को पता चला कि राकेश रौशन घर पर अकेले थे और पत्नी और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोड्डा गये हुए थे। मृतक मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले थे। पत्नी और बच्चे गोड्डा से सहरसा के लिए निकल चुके हैं। उनके घर आने के बाद पुलिस आगे की पूछताछ शुरू करेगी। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मैनेजर साहब ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। 

सहरसा में IDBI बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव, शादी में गये हुए थे पत्नी-बच्चे


सहरसा में IDBI बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड, कमरे में मिला शव, शादी में गये हुए थे पत्नी-बच्चे

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता