ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Road Accident: काम खत्म कर घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Road Accident: सहरसा में पतरघट-मधेपुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रुपेश कुमार को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।

Road Accident
सड़क हादसे में युवक की मौत
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: सहरसा जिले के पतरघट-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पतरघट थाना क्षेत्र के कपसिया विशनपुर के समीप मंगलवार देर रात करीब 11 बजे की है।


मृतक की पहचान सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोला, वार्ड नंबर 05 निवासी रतन मिस्त्री के 30 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई। रुपेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और फर्नीचर मिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी पूजा, एक साल का बेटा और दो साल की बेटी हैं।


रुपेश की पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, "अब मैं अपने दो छोटे बच्चों का पालन-पोषण किसके सहारे करूंगी?" मृतक के पिता रतन मिस्त्री ने बताया कि रुपेश रोजाना की तरह मंगलवार सुबह 8 बजे बाइक से मधेपुरा में एक निजी घर में फर्नीचर का काम करने गया था। रात में मधेपुरा से काशनगर लौटते समय कपसिया विशनपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।


हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने घायल रुपेश को तुरंत पतरघट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर से परिजनों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।


पतरघट थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच चल रही है।


रितेश हनी की रिपोर्ट