ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 13 साल की बच्ची समेत तीन घायल

Bihar Road Accident: सहरसा के गांधी पथ स्थित बजरंगबली मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें दिल्ली से छुट्टी में आई 13 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 13 साल की बच्ची समेत तीन घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के सहरसा शहर के गांधी पथ स्थित बजरंगबली मंदिर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली से छुट्टियों में आई 13 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


घायलों में 13 वर्षीय रामरता कुमारी (पिता सुनील शर्मा), उनके पिता सुनील शर्मा और ई-रिक्शा चालक अबरारउद्दीन (निवासी सहरसा बस्ती) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।


परिजनों के अनुसार, रामरता कुमारी गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली से सहरसा आई थी और अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरी हुई थी। वह अपने माता-पिता के साथ ई-रिक्शा से सुपौल स्थित ननिहाल जाने के लिए सुपर मार्केट बस स्टैंड जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सूर्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन का मालिक रवि यादव (निवासी किशनगंज) बताया जा रहा है, जबकि वाहन अंकेश यादव चला रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता