ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

नीतीश की मंत्री ने देश को किया शर्मसार, देश के संविधान की उन्हें नहीं है जानकारी, देखें VIDEO

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां नीतीश सरकार की मंत्री ने देश को शर्मसार करने वाला कारनामा किया है। नीतीश सरकार की महिला मंत्री को सुन कर आप खुद पर शर्म

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां नीतीश सरकार की मंत्री ने देश को शर्मसार करने वाला कारनामा किया है। नीतीश सरकार की   महिला मंत्री को सुन कर आप खुद पर शर्म करेंगे कि आखिर ऐसे जनप्रतिनिधियों को हमने शासन करने का मौका क्यों दिया।


समस्तीपुर के पटेल मैदान आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन के मौके पर जिला की प्रभारी मंत्री बीमा भारती ने अपने सम्बोधन में लिखा हुआ स्पीच पढ़ा लेकिन इसमें भी उन्होंने संविधान लागू होने का साल दो बार गलत पढ़ा। 1950 की जगह उन्होंने पहले तो 1985 पढ़ा फिर बगल से किसी के टोकने पर फिर 1955 पढ़ा।  इसके बाद मैदान में मौजूद लोगों में यह चर्चा शुरू हो गयी कि देखकर भी सही से नही पढ़ पाती हैं ये प्रभारी मंत्री।


बीमा भारती का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है। रुपौली की जदयू विधायक बीमा भारती अपने पारिवारिक विवाद के कारण भी सुर्खियों में रही हैं। बीमा भारती की अपने पति से कभी पटरी नहीं बैठी। उनके पति अवधेश मंडल की आपराधिक छवि है। अवधेश मंडल पर सीसीए लग चुका है। 2010 में पति-पत्नी के घर झगड़ा सड़क पर आ गया था। अवधेश मंडल, विधायक होने के बाद भी बीमा भारती की पिटाई करता था। बीमा भरती ने अवधेश मंडल पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया था। इसके जवाब में अवधेश मंडल ने भी बीमा भारती पर गंभीर आरोप मढ़ा था।


वहीं पूर्व में बेटे की हत्या के बाद जेडीयू विधायक बीमा भारती को जान से मारने की भी धमकी मिली थी। बीमा भारती ने धमकी दिए जाने के बाद एसएसपी से सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुए आरोप एक पूर्व विधायक शंकर सिंह पर लगाया था। बता दें कि उनके बेटे दीपक का शव एनएमसीएच के सामने रेलवे ट्रैक से बरामद किए जाने के बाद हत्या का मामला सामने आया था।

इसको भी पढ़ें:  मंत्री बनी तो शपथ पत्र नहीं पढ़ पाई थी बीमा भारती, एक बार फिर चर्चा में आई ये नीतीश कुमार की मंत्री


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता