ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में भीषण आग से दो परिवारों का आशियाना खाक, लाखों की संपत्ति का नुकसान; दो लोग झुलसे

Bihar News: सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। घटना में दो लोग झुलसे और लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत चंद्रायण पंचायत के वार्ड नंबर 10 में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दो परिवारों के घरों में रखी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे श्याम पंजियार के घर में हुई। बताया गया कि अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। 


आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग घर में रखा सारा सामान जलाकर खाक कर चुकी थी। इस घटना में पीड़ित परिवारों के कपड़े, अनाज, फर्नीचर, ट्रंक, गोदरेज, जरूरी कागजात, जेवरात, टेंपू माल ढोने वाला वाहन सहित अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। बाद में महिषी थाना से पहुंची फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त टीम की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता