ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

SAHARSA: चुनाव लड़ने के लिए राजद प्रत्याशी मांग रहे चंदा, BDO पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में आजमा रहे किस्मत

सहरसा के महिषी विधानसभा से राजद प्रत्याशी और पूर्व बीडीओ डॉ. गौतम कृष्ण ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जनता से छोटे-छोटे चंदों के माध्यम से चुनाव लड़ने की अपील की। उन्होंने बड़े धनदाताओं का चंदा लेने से साफ इनकार किया।

बिहार
चंदा मांगने का वीडियो वायरल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SAHARSA: सहरसा के महिषी विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व बीडीओ डॉ. गौतम कृष्ण ने चुनावी प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए जनता से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इस वीडियो में उन्होंने अपना बैंक अकाउंट नंबर भी शेयर किया है और आम लोगों से छोटे-छोटे चंदे के माध्यम से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।


डॉ. गौतम कृष्ण ने बताया कि वे एक गरीब कार्यकर्ता के परिवार से आते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे अपने व्यक्तिगत धनबल से चुनाव लड़ सकें। उन्होंने कहा कि वे छोटे-छोटे चंदे के जरिए चुनाव लड़ना चाहते हैं और जनता का सहयोग चाहते हैं।


डॉ. कृष्ण ने विशेष रूप से कहा कि अगर कोई पूंजीपति उन्हें बड़ी रकम का चंदा देने आए, तो वे उसे स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें केवल छोटे-छोटे चंदे चाहिए, जैसे 10, 20, 50, 100 या अधिकतम 500 रुपये तक के चंदे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़ी रकम का योगदान चुनाव में घूस के समान है और यह उनकी भावनाओं के खिलाफ है।


इससे पहले डॉ. गौतम कृष्ण बीडीओ के पद से त्यागपत्र देकर पिछली बार भी महिषी विधानसभा में चुनाव लड़ चुके हैं। उस चुनाव में वे राजद के सिम्बल पर मैदान में उतरे थे, लेकिन हार गए थे। इस बार फिर राजद ने उन पर भरोसा जताया है और उन्हें अपने सिम्बल पर चुनाव मैदान में उतारा है। डॉ. गौतम कृष्ण का यह तरीका और जनता से खुले तौर पर छोटे-छोटे चंदे की अपील करना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


महिषी विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व बीडीओ डॉ० गौतम कृष्ण चुनाव लड़ने के लिए सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर आर्थिक मदद करने की गुहार लगा रहे हैं। बिहार के सहरसा जिले के महिषी विधानसभा का एक ऐसा महागठबंधन प्रत्याशी हैं जो चुनाव लड़ने के लिए अपना अकॉउंट नंबर सोशल मीडिया में  शेयर कर आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं और साथ ही साथ वीडियो जारी कर जनता जनार्दन से आर्थिक मदद के लिए अपील कर रहे हैं। इस प्रत्याशी का नाम है डॉ० गौतम कृष्ण, जो बीडीओ के पद से त्यागपत्र देकर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। 


जिसमें राजद ने अपने सिम्बल पर मैदान में उतरा था, हालांकि वह चुनाव हार गए थे। लेकिन इसबार फिर राजद ने पुनः भरोसा जताते हुए अपने सिम्बल पर मैदान में उतरा है। इसलिए पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं आर्थिक मदद को लेकर राजद प्रत्याशी डॉ गौतम कृष्ण ने कहा कि मैं एक गरीब कार्यकर्ता का बेटा हूँ, मेरी आर्थिक स्थिति उस रूप में नहीं है। मैं अपने धन बल और अपने सामर्थ से चुनाव लड़के जीत लूं। मैं छोटे छोटे चंदा का पैसा इकट्ठा कर चुनाव लड़ना चाहता हूं। उसमें सब लोगो का सहयोग चाहता हूं। 


उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई ऐसा भी प्रस्ताव वाला आये और कहे में पूंजी पति हूँ पैसा वाला हूँ आपको पैसा देकर चुनाव लड़वाना चाहता हूं, मैं हाथ जोड़कर उनसे विनती करना चाहूंगा कि ऐसा पैसा हमे बिल्कुल नहीं चाहिये। क्योंकि चंदा मुझे चंदा के रूप में चाहिये। मैं यह भी आपलोगों से बिनती करता हूँ कि अगर आप चंदा देना चाहते हैं 100, 50, 200, 500 रुपया से ज्यादा मत दीजिये। मुझे 10 हजार, 20 हजार, 25 हजार, 50 हजार का चंदा नहीं चाहिये मुझे 10, रुपया, 20 रुपया, 50 रुपया,100 रुपया चाहिए, बहुत हो तो 500 रुपया चाहिए। ज्यादा पैसा का चंदा चंदा नहीं कहलाता है वह घुस कहलाता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता