ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

हसनपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर, करीब 2500 वोटों से आगे हुए तेज प्रताप यादव

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के रूझान लगातार आ रहा है. इधर हसनपुर विधानसभा सीट पर भी मतगणना जारी है. हसनपुर से लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं. अ

हसनपुर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर, करीब 2500 वोटों से आगे हुए तेज प्रताप यादव
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के रूझान लगातार आ रहा है. इधर हसनपुर विधानसभा सीट पर भी मतगणना जारी है. हसनपुर से लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं. अबतक तेज प्रताप को 13153 वोट मिले हैं. उनको कड़ी टक्कर दे रहे JDU के राज कुमार 10511 से पीछे चल रहे हैं. 


आपको बता दें कि समस्तीपुर जिले में आने वाली इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और जेडीयू के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प है. आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के चुनाव मैदान में उतरने से लड़ाई दिलचस्प हो गई है. वहीं जेडीयू ने राज कुमार राय, एलजेपी ने मनीष कुमार को मैदान में उतारा है. जन अधिकार पार्टी की तरफ से अरुण प्रसाद यादव ताल ठोक रहे हैं. इस सीट पर तीन नवंबर को हुए 58.59%.


गौरतलब है कि आज मतगणना का दिन है और बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती की जा रही. राज्य भर के कुल 54 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है और चुनाव परिणाम आने तक जारी रहेगी. 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जहां 414 काउंटिंग हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हो रही है.