ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गर्लफ्रेंड से नहीं हुई शादी तो बॉयफ्रेंड ने दूसरे लड़के साथ वाला गंदा फोटो किया वायरल, अब हो गया ये काम

SAMSTIPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे सही और गलत कुछ भी मालूम नहीं चलता। प्रेमी अपनी प्रेमिका के किसी भी सूरत ए हाल में हासिल करना चाहता है तो प्रेमिका भी अप

गर्लफ्रेंड से नहीं हुई शादी तो बॉयफ्रेंड ने दूसरे लड़के साथ वाला गंदा फोटो किया वायरल, अब हो गया ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर उसे सही और गलत कुछ भी मालूम नहीं चलता। प्रेमी अपनी प्रेमिका के किसी भी सूरत ए हाल में हासिल करना चाहता है तो प्रेमिका भी अपने प्रेमी के साथ जीवन यापन का सपना संजोती है। लेकिन, इस लव स्टोरी में समस्या उस समय नजर आने लगती है जब इसमें किसी तीसरे की एंट्री होती है और वो प्रेमी- प्रेमिका को अलग कर डालता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक प्रेमी का उसकी प्रेमिका के साथ शादी नहीं हुई तो अब अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार,जिले में एक शख्स ने अपने ही गांव की एक युवती के साथ अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल किए जाने की प्राथमिकी समस्तीपुर साइबर थाना में दर्ज करवाया। उसके बाद जब पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उस युवती का पूर्व प्रेमी रामबाबू राय ने ही उसकी कुछ पुरानी तस्वीर को छेड़छाड़ कर अश्लील बनाया और उसे खुद के और अपने पिता के मोबाइल नम्बर से बने फर्जी फेसबुक आईडी से इस फोटो वायरल कर दिया।


बताया जा रहा है कि, रामबाबू की मंशा यह थी कि प्रेमिका को इतना बदनाम कर दिया जाय कि उसकी शादी टूट जाए और उसकी प्रेमिका उसके साथ फरार हो जाए। हालांकि, ये दोनों  प्रेम प्रसंग में दो दफे घर से फरार हो चुके हैं। जिसमें पुलिस केस भी हुआ था।लेकिन प्रेमिका ने उससे बेवफाई करते हुए दूसरे लड़के से शादी कर ली थी। इसी बात से खार खाए रामबाबू ने प्रेमिका औऱ उसके ही गांव के एक लड़के अखिलेश के साथ फर्जी अश्लील फोटो बनवा कर फर्जी फेसबुक आईडी से वायरल कर दिया।


इधर, एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने बेगूसराय से रामबाबू राय को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि इस बीच रामबाबू राय ने भी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी लेकिन बदले की भावना से पुरानी प्रेमिका को बदनाम करने के नियत से ही इस तरह की करतूत की थी। अब आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता