ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची बाघ एक्सप्रेस : बच्चे की सूझ-बूझ से टल गया बड़ा रेल हादसा

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। यहां एक बच्चे की सूझबूझ से समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस दुर्घटना का शि

दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची बाघ एक्सप्रेस : बच्चे की सूझ-बूझ से टल गया बड़ा रेल हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। यहां एक बच्चे की सूझबूझ से समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर हावड़ा से काठगोदाम जा रही बाघ एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होने से बच गयी। रेल की टूटी पटरी देख एक किशोर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए लाल गमछा दिखाकर ट्रेन को रुकवाया। जिससे रेल हादसा टल गया। 


जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने पर भोला टाकीज गुमटी से आगे अप लाइन पर रेल की पटरी टूटी हुई थी। उसी समय न्यू कॉलोनी निवासी मो. शकील का 14 वर्षीय पुत्र मो. शाहबाज रेल लाइन होकर अपने घर जा रहा था। उसकी नजर टूटी हुई पटरी पर पड़ी। उसी समय स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन भी उसे दिख गई। उसने अपने गले में लपेटा लाल रंग का गमछा हिलाना शुरू कर दिया। उसे गमछा हिलाते देख ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी तब तक ट्रेन की तीन बोगी टूटी पटरी को पार कर चुकी थी।


वहीं, ट्रेन रोकने के बाद लोको पायलट विद्यासागर नीचे उतरे और किशोर से गमछा हिलाने का कारण पूछा तो उसने पटरी टूटी होने की जानकारी दी। तब तक ट्रेन के गार्ड अरुण कुमार दुबे भी पहुंच चुके थे। लोको पायलट व गार्ड ने टूटी पटरी देखने के बाद विभाग को सूचना दी। जिसके बाद ट्रैक मेंटनेंस टीम पहुंची और पटरी की मरम्मत की। तब ट्रेन आगे बढ़ी। पटरी की मरम्मत के कारण ट्रेन करीब 45 मिनट रुकी रही।